Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मतदान ड्यूटी के बाद बूथ स्तरीय अधिकारी की मौत, परिवार ने आयोग पर लगाए आरोप

जानकारी के अनुसार, शम्पा प्रमानिक 23 अप्रैल को बांकुड़ा विधानसभा क्षेत्र के बांकुड़ा टाउन बॉयज हाई स्कूल स्थित 87 नंबर बूथ पर ड्यूटी कर रही थीं। परिवार का कहना है कि दिनभर धूप में रहने और पर्याप्त पानी नहीं मिलने से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। मतदान कार्य समाप्त होने के बाद घर लौटते ही उन्हें कई बार उल्टी हुई।
 

25 Apr 2026

मतदान ड्यूटी के बाद बूथ स्तरीय अधिकारी की मौत, परिवार ने आयोग पर लगाए आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में मतदान ड्यूटी करने वाली एक बूथ स्तरीय अधिकारी शम्पा लाई प्रमानिक की मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि मतदान के दिन तेज धूप और भीषण गर्मी में उन्हें पूरे दिन बूथ के बाहर बैठकर काम करना पड़ा, जहां पीने के पानी और आवश्यक सुविधा की व्यवस्था नहीं थी।

जानकारी के अनुसार, शम्पा प्रमानिक 23 अप्रैल को बांकुड़ा विधानसभा क्षेत्र के बांकुड़ा टाउन बॉयज हाई स्कूल स्थित 87 नंबर बूथ पर ड्यूटी कर रही थीं। परिवार का कहना है कि दिनभर धूप में रहने और पर्याप्त पानी नहीं मिलने से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। मतदान कार्य समाप्त होने के बाद घर लौटते ही उन्हें कई बार उल्टी हुई।

परिजनों ने बताया कि घर पर प्राथमिक उपचार चल रहा था, लेकिन शनिवार सुबह उनकी हालत और खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

मृतका के पति प्रसेंजित प्रमानिक ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की ओर से न तो ओआरएस दिया गया और न ही पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पूरी करने के बाद ही उनकी पत्नी गंभीर रूप से बीमार पड़ गई थीं।

शम्पा की सहकर्मी रिंकू राय चंद ने भी आरोप लगाया कि मतदान कर्मियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। भीषण गर्मी में बिना पर्याप्त सहायता के काम कराया गया और कई स्थानों पर केंद्रीय बलों का व्यवहार भी उचित नहीं था।

घटना के बाद स्थानीय स्तर पर नाराजगी बढ़ गई है। परिवार और सहकर्मियों ने मामले की जांच तथा जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मतदान ड्यूटी के बाद बूथ स्तरीय अधिकारी की मौत, परिवार ने आयो
जानकारी के अनुसार, शम्पा प्रमानिक 23 अप्रैल को बांकुड़ा विधानसभा क्षेत्र के बांकुड़ा टाउन बॉयज हाई स्कूल स्थित 87 नंबर बूथ पर ड्यूटी कर रही थीं। परिवार का कहना





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News